फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teams from Andhra Pradesh, New Delhi, Pune, Amethi and Madhya Pradesh won by solving problems.

Mohali News: समस्याएं हल कर आंध्र प्रदेश, नई दिल्ली, पुणे, अमेठी और मध्य प्रदेश की टीमें जीतीं

Fri, 22 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teams from Andhra Pradesh, New Delhi, Pune, Amethi and Madhya Pradesh won by solving problems.
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के झंजेडी कैंपस में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले-2023 सीनियर सॉफ्टवेयर एडिशन संपन्न हो गया। टेक्निकल समस्या-समाधान कौशल के इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से फाइनलिस्ट शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्यातिथि वाईके पाठक एडिशनल सीईओ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय रहे। सभी टीमों को अलग-अलग विषय पर एक समस्या दी गई और उसका तकनीकी समाधान पूछा गया। इसमें जीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राजम आंध्र प्रदेश से एवेंजर्स जीती। वहीं, दूसरी समस्या में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की टीम समाज के रक्षक विजेता रही। तीसरी समस्या में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस एलपीएस अकादमी इंदौर मध्य प्रदेश जीती। चौथी समस्या में पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पुणे की टेक एंजल्स जीती। पांचवीं समस्या में राजीव गांधी पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी जैस लॉजिक्स अमेठी जीती। विजेता टीमों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। फाइनल में पहुंचे हर विद्यार्थी को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए गए। सीजीसी के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी। इस मौके पर एमडी अर्श धालीवाल ने कोडिंग और उनके सॉल्यूशंस को देखकर विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed