फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Team of Punjab State Scheduled Castes Commission visited village Teera

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने गांव तीड़ा का दौरा किया

Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Team of Punjab State Scheduled Castes Commission visited village Teera
मोहाली। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य परमजीत कौर ने सोमवार को गांव तीड़ा का दौरा किया। साथ ही अनुसूचित जाति के लिए श्मशान घाट और हड्डा रोडी के लिए रिजर्व रखी गई जगह में गैर कानूनी तौर से रेत और मिट्टी उखाड़ने की जांच की। इस वजह से गांव के लोगों को अंतिम संस्कार में भी दिक्कत आ रही थी। परमजीत कौर ने कहा कि आयोग को अनुसूचित जाति समुदाय के ग्रामीणों की शिकायत मिली थी, जिस पर वह वहां गई थी। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमरिंदरपाल सिंह चौहान को आदेश देते हुए कहा कि उक्त मामले की गहराई से जांच कराकर शिकायत में संबंधित स्थान पर कंटीले तारों से घेराबंदी की जाए। खनन को लेकर पंचायत की ओर से की गई सभी शिकायतों की कॉपी की भेजी जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायत एक प्रस्ताव पारित कर जातिगत भेदभाव न किए जाने संबंधी बोर्ड लगवाया जाएं। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को 24 अगस्त तक एससी आयोग को प्राप्त शिकायत की पूरी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed