फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers will be equipped with foreign training and management skills

Mohali News: विदेशी प्रशिक्षण और मैनेजमेंट स्किल से लैस होंगे शिक्षक

Tue, 26 Nov 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be equipped with foreign training and management skills
मोहाली। पंजाब के शिक्षक विदेशी प्रशिक्षण और मैनेजमेंट स्किल से लैस होंगे। स्कूल और उच्च शिक्षा और जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिले से एक नई पहल शिक्षकों के साथ संवाद की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में करीब दो घंटे तक शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुना। मंत्री बैंस ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में चल रहे सुधारों और कार्यक्रमों के बारे में प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों, बीपीईओ, सेंटर हेड टीचरों, विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों और स्कूल कैंपस प्रबंधकों से फीडबैक प्राप्त करना है ताकि आगे सुधार या बदलाव किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और शिक्षकों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के अनुसार शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने और मजबूत करने के लिए नेतृत्व और प्रबंधकीय कौशल से लैस करने के लिए सिंघपुर, आईआईएम अहमदाबाद और अब फिनलैंड से प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और अन्य उन्नयन के लिए कुल 20,000 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया। करीब 8000 स्कूलों में 1300 किलोमीटर की चारदीवारी बनाई गई है जबकि 10,000 कक्षाओं का निर्माण/नवीनीकरण और नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारियों की अवधारणा की शुरूआत ने शिक्षण कार्य को बढ़ावा दिया है क्योंकि शिक्षकों के पास अब पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक समय है। प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड गए अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिनलैंड सरकार प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्चों की खुशी पर रखती है ध्यान
सोहाना स्कूल की अदिति और माजरी ब्लॉक के सतनाम सिंह ने कहा कि फिनलैंड सरकार प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्चों की खुशी पर ध्यान केंद्रित करती है और उन्होंने अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए कौशल सीखा है। शिक्षा मंत्री ने जिन प्रिंसिपलों और प्रमुखों के साथ बातचीत की उनमें संध्या-प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिंदगढ़, अंशुल जैन-प्रमुख सरकारी हाई स्कूल रामगढ़ रुडकी, खुशविंदर कौर-प्रमुख, जीएचएस देसूमाजरा, गुरसेवक सिंह-प्रमुख, जीएचएस कुंभरा, लविश-प्रिंसिपल, एसओई, फेज 11, मोहाली, शुभवंत कौर-प्रमुख जीएचएस सनेटा, प्रेरणा-प्रमुख, जीएचएस कराला, जतिन मिगलानी बीपीईओ खरड़, बलदेव सिंह कैंपस मैनेजर सोहाना, खुशविंदर कौर देसूमाजरा, सरकारी प्राइमरी स्कूल लोहगढ़ से सतिंदर पाल कौर, अमनप्रीत कौर जीपीएस जुझार नगर, दविंदर कौर जीपीएस मीरपुर (डेराबस्सी) स्कूल ऑफ हैप्पीनेस और कई अन्य शामिल थे।
ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के साथ, इन-हाउस प्रशिक्षण पर भी चर्चा

मिशन समर्थ के अंतर्गत नए छात्रों को प्रेरणा देने का अभियान और साथी परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, जिसके तहत आईआईटी कानपुर पंजाब के सरकारी स्कूलों को एआईईईई का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के साथ ही और शिक्षकों के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। नए दाखिलों में रिकॉर्ड वृद्धि के लिए जीपीएस बलटाना, जीपीएस सैदपुरा, जीएसएसएस फेज 11, मोहाली, एसओई मुल्लांपुर और एसओई 3बी1 सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया गया। जबकि जीपीएस जुझार नगर, जीपीएस झुंगियां (खरड़), जीपीएस छाजूमाजरा, जीएमएस जस्टाना कलां और जीएमएस खिजरगढ़ (बानूर) को मिशन समर्थ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल घोषित किया गया।


विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया
जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गिन्नी दुग्गल ने मंत्री का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। मंत्री ने अध्यापकों से विद्यार्थियों को 4 दिसंबर को होने वाली परख परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेष सचिव (शिक्षा) चर्चिल कुमार, सचिव पीएसईबी संजीव कुमार, डीपीआई (सेकेंडरी) परमजीत सिंह और डीपीआई (एलिमेंट्री) हरकीरत कौर चन्ने भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed