फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teacher of Mohali took online Classes From ICU

कोरोना वॉरियर : आईसीयू से ले रहीं ऑनलाइन क्लास, मोहाली की इस शिक्षिका के डॉक्टर्स भी फैन 

Thu, 08 Apr 2021 05:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 05:33 PM IST
सार

  • मोहाली की शिक्षक सुमन आईसीयू से ले रही हैं ऑनलाइन क्लास
  • पिछले साल करवाई थी ओपन हार्ट सर्जरी
  • फेफड़ों में संक्रमण के कारण आईसीयू में करना पड़ा भर्ती 

विज्ञापन
Teacher of Mohali took online Classes From ICU
आईसीयू से ऑनलाइन क्लास लेतीं सुमन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक होना महज एक रोजगार नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है, भविष्य के निर्माण की। हालात कैसे भी हों, हर सूरत में इस जिम्मेदारी को निभाना ही शिक्षक होने को सार्थक करता है। ऐसी ही शिक्षक हैं सुमन विज। मोहाली के फेज 4 में रहने वाली सुमन एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। वे कोरोना से संक्रमित हैं लेकिन इसके बावजूद वे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रही हैं। सुमन पिछले 15 साल से अध्यापन कर रही हैं। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह सेहत खराब होने पर उन्होंने कोरोना जांच करवाई। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। पिछले साल ही सुमन की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जब विस्तृत जांच हुई तो फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत मिली। सांस लेने में भी उन्हें दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन



मोहाली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इतनी दिक्कत होने के बावजूद सुमन ने नन्हे बच्चों की शिक्षा से समझौता नहीं किया। अस्पताल के आईसीयू वार्ड से ही वह सुबह शाम बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने काम के प्रति सजग हैं सुमन

सुमन पूरी तरह सकारात्मक हैं और अपने काम के प्रति सजग हैं। यही वजह है कि जब डाक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा, तो वह अपने साथ किताबें व अन्य शैक्षणिक सामग्री लेकर अस्पताल पहुंची। हालांकि संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर डाक्टर्स ने कोविड आईसीयू वार्ड में उन्हें किताबें ले जाने की अनुमति नहीं दी। 

सुमन कहती हैं कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वह कहती हैं कि पिछले 15 सालों से पढ़ाती आ रही हैं, लिहाजा उन्हें पता है कि बच्चों को क्या पढ़ाना है और कैसे सिखाना है। एक शिक्षक के तौर पर सुमन की प्रतिबद्धता देख डाक्टर्स ही नहीं अन्य मरीज भी उनके मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed