फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two 11 kV poles broken in vehicle accident; repair work underway

Mohali News: वाहन दुर्घटना से टूटे 11 केवी के दो खंभे, मरम्मत शुरू

Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two 11 kV poles broken in vehicle accident; repair work underway
जीरकपुर। शहर में हाल ही में बिजली कटौती हुई। इसका कारण एक वाहन दुर्घटना में 11 केवी विद्युत लाइन के दो खंभों का क्षतिग्रस्त होना है। पीएसपीसीएल ने अब इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




विभाग के एसडीओ राकेश भाटिया ने बताया कि ये खंभे एक्मे और जयपुरिया फीडरों से जुड़े थे। खंभे टूटने के बाद बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्र का भार अन्य फीडरों पर स्थानांतरित किया गया। इससे उन फीडरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। पीएसपीसीएल ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने का काम शुरू किया है। इसके लिए परमिट टू वर्क भी जारी किया गया है। विभाग की तकनीकी टीम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बहाली में जुटी है। पीएसपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अस्थायी परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए मरम्मत कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed