फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teacher educating children and parents to avoid corona by teaching online

ऑनलाइन पढ़ाकर बच्चों और अभिभावकों को कोरोना से बचने को जागरूक कर रहे टीचर

Wed, 15 Jul 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher educating children and parents to avoid corona by teaching online
मोहाली। जानलेवा बीमारी कोरोना से बचने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। शिक्षा विभाग की और से चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाओं में टीचर्स जहां बच्चों और उनके अभिभावकों को रोजाना कोरोना से बचने के तरीके बता रहे हैं, वहीं, युुवाओं को मिशन ‘फतेह’ वॉरियर्स बनाया जा रहा है। जिसमें अब तक 10 हजार बच्चे शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को मिशन ‘फतेह’ में शामिल करने के पीछे सोच यहीं है कि इस मिशन को कामयाब बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चे की बात को कभी भी पैरेंट्स मना नहीं कर पाते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जब भी ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाती हैं तो उनमें सबसे पहले बच्चों और पैरेंट्स को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हिम्मत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगर बच्चे को कोई चीज सही तरीके से समझा दी जाए तो इससे वह खुद जागरूक रहता है और साथ ही दूसरों को भी जागरूक करता है। इसलिए शिक्षा विभाग की तरफ से अधिक से अधिक बच्चों को मिशन ‘फतेह’ वॉरियर्स बनाया जा रहा है। जिला शिक्षा सेकेंडरी दफ्तर की तरफ से अब तक 10 हजार से अधिक बच्चों को मिशन ‘फतेह’ से जोड़ा गया है। इसके साथ ही उनके परिवारों को कोवा एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला शिक्षा दफ्तर एलिमेंटरी की तरफ से अपने स्टाफ के माध्यम से बच्चों के माता-पिता को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed