फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tagged the photo of the girl and her friend on Instagram to tarnish the image

Mohali News: छवि खराब करने के लिए युवती व उसके दोस्त की फोटो इंस्टाग्राम पर की टैग

Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tagged the photo of the girl and her friend on Instagram to tarnish the image
मोहाली। एक युवती और उसके दोस्त की फोटो को गलत ढंग से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उनकी छवि को खराब करने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से इन फोटोज को युवती के भाइयों की इंस्टा आईडी पर टैग किया गया है ताकि परिवार में युवती की बदनामी हो। इस मामले की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर फाजिल्का के जलालाबाद की रहने वाले डॉ. गगनदीप कौर के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि आरोपी युवती ने भी अपना बयान दर्ज करवाया है कि उसने यह फोटो शिकायतकर्ता के कहने पर उसके भाई-भाभी को टैग की थी।
विज्ञापन


हाल निवासी कुंभडा जिला मोहाली की रहने वाली युवती ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उसने कहा कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम की जाली आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो को अपलोड करके उसके भाइयों को टैग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग आईडी बनाकर उसकी व उसके दोस्त की फोटो को गलत ढंग से पेश कर उसके भाइयों की आईडी पर टैग किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह आरोप अपनी जानकार गगनदीप कौर पर लगाए थे।
विज्ञापन

उसका कहना है कि गगनदीप कौर एक डेंटिस्ट है। उसने उसके साथ एक साथ कई साल तक काम किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने अपनी फोटो एक कॉमन दोस्त को भेजी थी, जिसे तोड़ मरोड़ कर उसकी छवि खराब करने के इरादे से उसके भाइयों को भेजी है। गगनदीप कौर से जब साइबर पुलिस ने उसकी व्हाट्सएप चैट मांगी तो उसने कहा कि वह डिलिट हो चुकी है। साइबर पुलिस ने डॉ. गगनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed