फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Supply of contaminated water in Thuha, people raised slogans

Mohali News: थूहा में दूषित पानी की सप्लाई, लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 08 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water in Thuha, people raised slogans
लांडरां/बनूड़। गांव थूहा में पीने के लिए दूषित पानी की सप्लाई के कारण गांव के कई लोग उल्टी, डेंगू और अन्य बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव थूहा निवासी गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह मंगा, प्रेम चंद, परमजीत सिंह, नंद सिंह, साधु सिंह, दिलबर सिंह, गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, हाकम सिंह, गुरदेव सिंह, बलबीर सिंह के अलावा करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से जलापूर्ति विभाग की ओर से गांव के निवासियों को पीने के लिए दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले कई महीनों से जलापूर्ति ट्यूबवेल के पास गंदा पानी भरा है। जलापूर्ति पाइप लीक हो रही है और यही गंदा पानी ग्रामीणों को सप्लाई किया जा रहा है। दूषित पानी की सप्लाई के कारण गांव के करीब एक दर्जन लोग उल्टी, दस्त, डेंगू व अन्य भयानक बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर भी अधिकारी नहीं करते सुनवाई
लोगों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचित किया लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री से स्वच्छ पानी मुहैया कराने की अपील की है। मामले को लेकर जब गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्य शुरू होने के कारण वाटर सप्लाई ट्यूबवेल के आसपास दूषित पानी भर गया है जिसे जल्द ही हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स....
मामला अभी ध्यान में आया है। मौके पर जाकर ट्यूबवेल के पास भरे गंदे पानी को जल्द ही हटा दिया जाएगा। -नवजोत सिंह, जेई, जल सप्लाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed