फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sunny Enclave has severe power crisis; power cuts lasting 12 to 15 hours, people's daily routine disrupted

Mohali News: सनी एनक्लेव में गहरा बिजली संकट<bha>;</bha> 12 से 15 घंटे लग रहे कट, लोगों की दिनचर्या चरमराई

Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sunny Enclave has severe power crisis; power cuts lasting 12 to 15 hours, people's daily routine disrupted
मोहाली। भीषण गर्मी में खरड़ की सबसे बड़ी और पॉश रिहायशी कॉलोनी सनी एनक्लेव समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि हर दिन 12 से 15 घंटे का बिजली कट लग रहा है। यहीं नहीं लाइन फॉल्ट के समय बिजलीकर्मियों की गैरहाजिरी ने लोगों को गंभीर परेशानी में डाल दिया है। इस वजह से लोगों की दिनचर्या चरमरा गई है।
विज्ञापन






सनी एनक्लेव और आसपास के इलाकों की बिजली मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बिल्डर के पास है। यहां के निवासियों का कहना है कि बिजली फॉल्ट के समय न तो उनकी टीम समय पर आती है और न ही फोन उठाया जाता है। लाइनमैन से लेकर एक्सईएन तक को बार-बार फोन किया जा रहा है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि इन दिनों इलाके का ग्रिड ओवरलोड चल रहा है जिससे ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बार-बार हो रही है। इसके बावजूद बिजली विभाग और मेंटेनेंस टीम की ओर से किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई या सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं सनी एन्क्लेव के निवासी

बिजली न आने से बच्चे और बुजुर्गों की हालत खराब
लाइन फॉल्ट हो जाए तो कभी-कभी छह से आठ घंटे तक रिस्पांस ही नहीं मिलता। गर्मी के चलते बच्चों और बुजुर्गों की हालात बेहद खराब हो रही है। -पवित्र पाल सिंह बराड़
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं निकला हल
इस मामले में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दी, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। -निर्देश शर्मा
फोन का नहीं मिलता जवाब
फाेन का कोई जवाब तक नहीं देता। एक-एक कॉल पर 10-10 बार डायल करना पड़ता है।— अरुण अग्रवाल
वर्क फ्रॉम होम वाले नहीं कर पा रहे काम


वर्क फ्रॉम होम वाले लोग दिनभर बिना बिजली के काम नहीं कर पा रहे जिससे प्रोफेशनल और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। -मनु शर्मा



यहां भी हालत बेहद खराब
सिर्फ सनी एन्क्लेव ही नहीं, शाही माजरा, मोहाली गांव, बड़माजरा, जुझार नगर जैसे ग्रामीण और शहरी इलाकों में भी बिजली की स्थिति बदतर है। गर्मी में इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे लोग रातें जागकर गुजारने को मजबूर हैं।




प्रशासन और बिजली निगम से स्थायी समाधान की मांग

लोगों ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और जिला प्रशासन से इसका स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। लोगों की मांग है कि बिल्डर से मेंटेनेंस वापस लेकर इसे सरकारी विभाग को सौंपा जाए ताकि जिम्मेदारी तय हो सके और कार्रवाई समय पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed