फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sunny Enclave faces drinking water crisis; residents frustrated with the developer met with the SDM and submitted a memorandum

Mohali News: सन्नी एनक्लेव में पेयजल संकट<bha>;</bha> डेवलपर से निराश लोग एसडीएम से मिले, सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Dec 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sunny Enclave faces drinking water crisis; residents frustrated with the developer met with the SDM and submitted a memorandum
खरड़/मोहाली। सेक्टर-125 के सन्नी एनक्लेव में पेयजल का संकट लंबे समय से गहराया हुआ है। अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। पानी की अनियमित और बेहद कम सप्लाई के कारण इलाके के परिवारों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग बाजवा डेवलपर्स के कार्यालय पहुंचे और पेयजल संकट के तुरंत समाधान की मांग की। हैरानी की बात यह रही कि डेवलपर की ओर से न कोई अधिकारी सामने आया, न ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। शिकायत के अनुसार कार्यालय की लाइटें तक बंद कर दी गईं और कोई भी प्रतिनिधि बातचीत के लिए बाहर नहीं आया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध किया। आरडब्ल्यूए के हरबंस सिंह सिद्धू, महासचिव ओंकारदीप सिंह तूर, सलाहकार अंतर सिंह बराड़ ने बताया कि डेवलपर कई महीनों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं कर रहा है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

डेवलपर उनसे बात तक नहीं कर रहे हैं, न ही कोई सुनवाई हो रही है। बाजवा डेवलपर्स के दफ्तर से कोई सुनवाई न होने के बाद रोष में आए निवासी एसडीएम खरड़ कार्यालय पहुंचे और बाजवा डेवलपर्स के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी। एसडीएम ने भरोसा दिया कि जलापूर्ति से जुड़ी शिकायत को प्राथमिकता पर लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें, क्योंकि लगातार पानी की कमी से उनके घरों में सामान्य जन-जीवन तक ठप पड़ गया है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed