फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sukhbir tour hurl the fate of roads

सुखबीर दौरे ने चमकाई सड़कों की किस्मत

Wed, 25 Sep 2013 02:22 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 25 Sep 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir tour hurl the fate of roads
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के मोहाली दौरे ने महीनों से खस्ताहाल सड़कों की किस्मत खोल दी है। कुछ सड़कों पर पैचवर्क कर गड्ढे भरे जा रहे हैं तो कुछ पर नए सिरे से रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीओ स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में यह काम चल रहा है। हर छोटी-छोटी चीज को भी काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

    27 सितंबर को सुखबीर बादल शहर आ रहे हैं। उसी को लेकर सारी तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान वे कई प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित करेंगे।

सड़क की स्थिति के साथ लैंडस्केपिंग पर भी विशेष जोर दिया रहा है। मंगलवार को नाइपर से कुंभड़ा को जाने वाली सड़क पर कई महीनाें बाद पैचवर्क किया गया।

यह काम नगर निगम की टीम ने किया। इसी तरह सेक्टर-69 और 70 वाली सड़क पर लाइनिंग का काम किया गया। सबसे अहम चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट पर वाईपीएस चौक के पास की सड़क को भी सुंदर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


 सड़क पर लेन सिस्टम के अलावा फैंसी लाइटों को भी दरुस्त किया गया है। ऐसा ही हाल अन्य सड़कों का है।


चंद मिनटों में सच होगा 35 साल का सपना  
डिप्टी सीएम के इस दौरे से शहर के लोगों द्वारा 35 सालों से देखा जा रहा सपना हकीकत में बदलेगा। जब से शहर बसा है तब से शहर में एक भी खेल स्टेडियम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बच्चों को गेम्स के लिए चंडीगढ़ या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। कुछ बच्चे बीच में ही गेम छोड़ देते थे। सरकार ने पिछले कार्यकाल में पांच नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और लंदन की तर्ज पर हॉकी स्टेडियम बनाने का काम शुरू करवाया था जो अब पूरा हो चुका है। डिप्टी सीएम शहर को इनकी सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed