{"_id":"5751dfab4f1c1b7d2f109be2","slug":"suicide-lady-suicide-it-company-employee-suicide-mohali-lady-suicide-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से चल रहा था तलाक का केस, फंदा लगाकर जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से चल रहा था तलाक का केस, फंदा लगाकर जान दे दी
Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
Link Copied
आईटी कंपनी की कर्मचारी थी। साल पहले शादी हुई थी और पति से तलाक का केस चल रहा था। फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान साक्षी (26) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी एक साल पहले पंचकूला निवासी नवीन से हुई थी। विवाह के तीन-चार दिन बाद ही दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। दोनों का तलाक का अदालत में केस भी चल रहा है। मोहित ने बताया कि उसकी बहन ने करीब पांच महीने पहले सेक्टर-91 में किराये पर मकान लिया था। वह फेज-8 स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसने बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन से मिलने गया था। इस दौरान जब उसने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए, जहां उसकी बहन साक्षी फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पर थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार को परिवार के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।