फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   suicide, boy suicide, crime, mohali suicide, dipressed boy suicide, mohali

डिप्रेशन में रहता था युवक, फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, crime, mohali suicide, dipressed boy suicide, mohali
आत्महत्या
मोहाली से सटे गांव बलौगी में बुधवार रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनय कुमार (26) के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक, विनय कुमार अपने भाई के साथ रहता था। वह मूलरूप से यूपी के गांव प्रतापगढ़ का रहने वाला था। इस समय उसका भाई गांव गया हुआ था। विनय फेज-7 में व्यापार करता था। बताया जा रहा है वह काफी समय डिप्रेशन में था।
विज्ञापन

बुधवार को भी वह पीजीआई से इलाज करवाकर आया था। उसे वीरवार को फिर पीजीआई में चेकअप के लिए जाना था। वह अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ पीजीआई में इलाज करवाने जाता था। इस कारण राजकुमार वीरवार सुबह विनय को उठाने के लिए उसके घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने रोशनदान से कमरे में झांक कर देखा तो विनय पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed