{"_id":"576303424f1c1b6b7f11b6e5","slug":"suicide-boy-suicide-crime-mohali-suicide-dipressed-boy-suicide-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिप्रेशन में रहता था युवक, फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्रेशन में रहता था युवक, फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से सटे गांव बलौगी में बुधवार रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनय कुमार (26) के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, विनय कुमार अपने भाई के साथ रहता था। वह मूलरूप से यूपी के गांव प्रतापगढ़ का रहने वाला था। इस समय उसका भाई गांव गया हुआ था। विनय फेज-7 में व्यापार करता था। बताया जा रहा है वह काफी समय डिप्रेशन में था।
बुधवार को भी वह पीजीआई से इलाज करवाकर आया था। उसे वीरवार को फिर पीजीआई में चेकअप के लिए जाना था। वह अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ पीजीआई में इलाज करवाने जाता था। इस कारण राजकुमार वीरवार सुबह विनय को उठाने के लिए उसके घर आया था।
विज्ञापन
उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने रोशनदान से कमरे में झांक कर देखा तो विनय पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।