{"_id":"5d5717fa8ebc3e89bf3dac1c","slug":"sucide-a-man-mohali-news-pkl3476414185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर लेबर ठेकेदार ने की आत्महत्या..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर लेबर ठेकेदार ने की आत्महत्या..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। गांव धर्मगढ़ में एक लेबर ठेकेदार ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सुसाइड का वीडियो बनाते हुए ठेकेदार ने खुदकुशी का कारण लाखों रुपए का भुगतान न होना बताया है। इसके लिए फैक्टरी प्रबंधक, सुपरवाइजर व एक ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
जानकारी के मुताबिक सादिक अली वासी गांव धर्मगढ़ पेशे से लेबर ठेकेदार था और पंजाब फैब्रिकेटर कंपनी, सैदपुरा, नजदीक डेराबस्सी में 6 साल से उसका लेबर का ठेका था। सादिक अली की पत्नी रुखसाना ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीते दो-तीन महीने से फैक्टरी के लोगों द्वारा पैसा अदा न करने से परेशान था और वायरल हुई वीडियो में भी उसने रमनदीप उर्फ बांसल, सुखविंदर सिंह सुपरवाइजर और एक अन्य ठेकेदार हरविंदर सिंह पर उसके करीब 4 लाख रुपए अदा न करने के आरोप लगाए हैं। सादिक ने इस बारे फैक्ट्री मालिक गुरदास बांसल से भी शिकायत की थी, परंतु उन्होंने भी मामले का समाधान करने में खुद को असहाय बताया।
रक्षाबंधन पर लेबर मांग रही थी पैसे, पेमेंट न होने से खाया जहर
पत्नी रुखसाना ने बताया कि रक्षाबंधन होने की वजह से लेबर वाले उससे बकाया पारिश्रमिक देने की मांग कर रहे थे जबकि यह पैसा उसके पति को तीन व्यक्तियों अदा नहीं कर रहे थे। 14 अगस्त की दोपहर खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। शाम को पता चला कि पति की तबीयत काफी खराब है और उन्होंने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया। उन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके सेलफोन से सुसाइड की वायरल हुई वीडियो का पता चला, जिसमें वह रोते हुए उक्त तीनों लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा है। सादिक अली अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है।