{"_id":"67182f8dc5e108eecc0a3474","slug":"students-are-leaving-private-and-taking-admission-in-government-schools-of-punjab-mohali-news-c-71-1-mli1005-121013-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फ्लैग- कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मुल्लांपुर गरीबदास में स्कूल ऑफ एमिनेंस में हुई पीटीएम में कहा-\nहेडिंग- छात्र निजी छोड़कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में ले रहे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फ्लैग- कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मुल्लांपुर गरीबदास में स्कूल ऑफ एमिनेंस में हुई पीटीएम में कहा- हेडिंग- छात्र निजी छोड़कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में ले रहे दाखिला
विज्ञापन
नयगांव में खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने एसएएस नगर जिले में स्थित मुल्लांपुर गर
नयागांव। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी निजी स्कूलों को छोड़कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं और इनकी संख्या बढ़ी जा रही है। ये टिप्पणियां खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने एसएएस नगर जिले में स्थित नयागांव के मुल्लांपुर गरीबदास में स्कूल ऑफ एमिनेंस में हुई पीटीएम में कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य भर के 20,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समितियां तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एक साथ बैठकर स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों से विद्यार्थियों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य की बेहतरी के लिए इन बैठकों के दौरान विशेष विचारों पर भी चर्चा की जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गोयल ने अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनकी शिक्षा से संबंधित मुद्दों को समझा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने, जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा अपने अभिभावकों और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल और परिवारों के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए इस तरह की बैठकें बहुत जरूरी हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में लाए जा रहे सुधारों की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए कई पहल शुरू की हैं, जिनमें कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड, क्लासरूम, लैब, ग्राउंड, ट्रांसपोर्ट सेवाएं, स्कूल ऑफ एमिनेंस, छात्रों की वर्दी आदि शामिल हैं। इससे पहले, स्कूल ऑफ एमिनेंस, मुल्लांपुर गरीबदास में पहुंचने पर प्रिंसिपल ज्योति सोनी, स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोगों ने गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री गोयल ने स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उद्यमशील छात्रों की सराहना की। कार्यक्रम में अरविंद पुरी, जसपाल सिंह, जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, लाल सिंह, गौरव और परमजीत सिंह शामिल थे।