{"_id":"66bb5a97250e4de484087a54","slug":"students-added-colors-in-full-dress-rehearsal-mohali-news-c-71-1-mli1005-118099-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फुल ड्रेस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फुल ड्रेस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने जमाया रंग
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मोहाली में फहराएंगे तिरंगा
डीसी और एसएसपी ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया
माई सिटी रिपोर्टरमोहाली। शहीद मेजर (शौर्य चक्र) हरमिंदर पाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज स्टेडियम, मोहाली में होने वाले समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में स्टूडेंट्स ने रंग जमा दिया। इस मौके पर डीसी आशिका जैन के साथ एसएसपी दीपक पारिख ने भी परेड और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।
डीसी ने बताया कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शहीद मेजर (शौर्य चक्र) हरमिंदर पाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज स्टेडियम, मोहाली में तिरंगा फहराएंगे। मार्च पास्ट में करीब 15 स्कूलों के 944 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सोहाना, एपीजे स्कूल मुंडी खरड़, जैम पब्लिक स्कूल मोहाली, नेशनल पब्लिक स्कूल कुराली, लर्निंग पाथ सेक्टर-67 मोहाली, गवर्नमेंट हाई स्कूल कुंबरा, गुरु गोबिंद सिंह विद्या मंदिर, रतवाड़ा साहिब और सेंट सोल्जर स्कूल फेज-7 मोहाली के छात्रों ने देशभक्ति विषयों पर आधारित विभिन्न गीत पेश किए।
डीसी ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने आगे कहा कि आयोजन को लेकर अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी पुलिस बाबुल लाल मीना, परेड कमांडर डीएसपी जतिंदर चौहान के नेतृत्व में महिला पुलिस, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के स्कूल बैंड सहित तीन पुलिस प्लाटून शामिल रहीं। इस बैठक में एसएसपी, एडीसी (आर) विराज श्यामकरन तिड़के, एडीसी (आरडी) सोनम चौधरी, एसडीएम दीपांकर गर्ग, आयुक्त नगर निगम नवजोत कौर, हरमिंदर सिंह हुंदल सहायक आयुक्त (आर), एसपी ज्योति यादव और हरवीर सिंह अटवाल शामिल थे।