फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lalru: Lalru bus stand, built at a cost of 3.20 crore, dedicated to the public today

लालड़ू : तीन करोड़ 20 लाख से तैयार लालड़ू बस स्टैंड आज जनता को समर्पित

Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lalru: Lalru bus stand, built at a cost of 3.20 crore, dedicated to the public today
लालड़ू। शहरवासियों और आसपास के गांवों के लोगों के लिए दशकों लंबे इंतजार के बाद करीब तीन करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित बस स्टैंड शुक्रवार को जनता को समर्पित किया जाएगा। बस स्टैंड उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए बस स्टैंड के शुरू होने से लालड़ू और आसपास के करीब 80-90 गांवों के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस स्टैंड में एक साथ दर्जनों बसों के ठहराव और संचालन की व्यवस्था की गई है। इससे शहर में अलग-अलग स्थानों पर बसों के रुकने से पैदा होने वाली अव्यवस्था कम होने की संभावना है। लालड़ू पंजाब-हरियाणा सीमा के नजदीक स्थित बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र है। यहां लंबे समय से स्थायी बस स्टैंड की जरूरत महसूस की जा रही थी। अभी यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। नए बस स्टैंड के शुरू होने के बाद यात्रियों को निर्धारित स्थान पर बसें मिलने के साथ सुरक्षित तरीके से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। यहां यात्रियों के बैठने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस स्टैंड का टेंडर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य की गति धीमी रहने के कारण इसे पूरा होने में करीब पांच वर्ष लग गए। बस स्टैंड शुरू होने से चंडीगढ़, अंबाला, डेराबस्सी समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस स्टैंड के उद्घाटन से पहले ही अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसों के प्रवेश को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। हाईवे की इस लेन से आने वाली बसों के लिए बस स्टैंड के पास फिलहाल सीधा कट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बसें किस रास्ते से बस स्टैंड में प्रवेश करेंगी और यात्रियों को उतारने के बाद दोबारा हाईवे पर कैसे पहुंचेंगी, यह स्पष्ट नहीं है। लंबा चक्कर लगने की स्थिति में यात्रियों और बस संचालकों को परेशानी के साथ यातायात दबाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन



नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया ने बताया कि बस स्टैंड तीन करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पूरी तरह तैयार हो चुका है और शुक्रवार सुबह विधायक कुलजीत सिंह रंधावा इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाली बसों की सुविधा के लिए हाईवे पर जल्द सुविधाजनक कट देने की कार्रवाई चल रही है। कोट्स :: आम आदमी पार्टी जनता को सुख सुविधा देने के लिए कभी पीछे नहीं हटी है। जो काम पिछली सरकारें नहीं कर सकी हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों का पिछले लंबे समय से बस स्टैंड का सपना पूरा कर दिया है।जो कल जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को काफी राहत के साथ सुविधा भी मिलेगी।- -कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed