फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student of Government College Derabassi selected for Republic Day Parade Camp

Mohali News: गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए सरकारी कॉलेज डेराबस्सी की छात्रा चयनित

Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Student of Government College Derabassi selected for Republic Day Parade Camp
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज की सेमेस्टर-3 की छात्रा मनजोत कौर को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2024 के लिए चुना गया है। प्रिंसिपल डाॅ. सुजाता कौशल ने छात्रा मनजोत कौर को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस कैंप में चयनित होना कॉलेज लिए गौरव की बात है। शिविर में छात्रा को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा जो जीवन भर उसके काम आएगा। यह शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एक से 31 जनवरी 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कैंप में पंजाब से आठ वालंटियर हिस्सा ले रहे हैं, उनमें से एक मनजोत कौर है। शिविर में भाग लेने वाले वालंटियरों को इसी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी होगी। एनएसएस संयोजक डाॅ. अमरजीत कौर ने बताया कि मनजोत कौर एनएसएस यूनिट गवर्नमेंट कॉलेज डेराबस्सी की एक जुझारू और मेहनती वालंटियर हैं। प्रिंसिपल डाॅ. सुजाता कौशल व डाॅ. अमरजीत कौर ने छात्रा का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed