फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student jumps from the fourth floor of Bestek Mall, dies

Mohali News: बेस्टेक मॉल की चौथी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student jumps from the fourth floor of Bestek Mall, dies
अविजीत टमटा। संवाद 
मोहाली। फेज-11 निवासी 12वीं कक्षा के एक छात्र ने बेस्टेक मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छात्र को लेकर फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस बारे में फेज-11 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनको सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि एक युवक ने बेस्टेक मॉल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक छात्र अविजीत टमटा की उम्र 17 वर्ष थी। मृतक के पिता मनमोहन सिंह के अनुसार अविजीत टमटा काफी समय से तनाव में चल रहा था। मृतक छात्र के पिता के अनुसार उनके परिवार में अच्छा माहौल था। उसका एक छोटा भाई था, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि अविजीत के पिता ने बयान दिया है कि उनका बेटा कुछ समय से तनाव में था। वह मानसिक तौर से परेशान था। एसएचओ के अनुसार अभिजीत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


नौ बजे खुला मॉल, 9.15 पर आया भीतर
बेस्टेक मॉल करीब नौ बजे खुल जाता है। यहां स्टाफ साफ-सफाई का काम करने लगता है। स्टाफ के अनुसार यह छात्र करीब सुबह 9.15 बजे मॉल के भीतर पहुंचा। उसके बाद उसने मॉल की चौथी मंजिल के फूड कोर्ट से एक पानी की बोतल ली। पानी की बोतल लेने के बाद छात्र ने स्टाफ को देखा, जैसे ही उसको कोई आसपास नहीं दिखा तो उसने मॉल के भीतर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed