फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student from Mohali died in road accident in Canada

मोहाली के युवक की कनाडा में मौत: मां-पिता का 'अरमान' टूटा, परिवार को इकलौटे बेटे के शव का इंतजार

Wed, 07 Jan 2026 08:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Jan 2026 08:11 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली के युवक की कनाडा में मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल होने के बाद अरमान चौहान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अरमान परिवार का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। 

विज्ञापन
Student from Mohali died in road accident in Canada
मृतक अरमान चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के लालड़ू के 22 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुए एक्सीडेंट में लालड़ू के अरमान चौहान की मौत के बाद घर पर मातम पसरा हुआ है। जहां बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ संवेदनाएं जताने पहुंच रहे हैं, वहीं परिवार अपने इकलौते बेटे के शव का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन


अरमान के पिता कुलदीप सिंह ने कहा कि उनका बेटा करीब ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उन्हें दो दिन पहले बेटे के साथ हुए एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी, लेकिन इतनी दूर विदेश में रह रहे अपने बेटे से संपर्क करना आसान नहीं था और उन्हें लगातार अरमान की चिंता सता रही थी। इसके बाद उन्होंने कनाडा में रहने वाले अपने दूसरे जान-पहचान वालों से संपर्क किया और उस हॉस्पिटल का पता किया, जहां अरमान का इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने तुरंत कोई जानकारी देना ठीक नहीं समझा। उन्हें अगले दिन अरमान की मौत के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बताया कि हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, जो अभी गुजरात के दौरे पर हैं, ने फोन करके परिवार से दुख बांटा है और हर मुमकिन मदद का भरोसा भी दिया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक, बॉडी अभी हॉस्पिटल में है और फिर उसे फ्यूनरल हाउस (श्मशान घाट में मुर्दाघर) भेजा जाएगा और वहां से एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए बॉडी दिल्ली पहुंचाई जाएगी। शव को भारत लाने के लिए पूरा प्रोसेस कानून के मुताबिक होगा और एजेंसी के मुताबिक, बॉडी आने में करीब एक हफ्ता लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बताया कि अरमान पढ़ाई में होशियार था और उसने 10वीं पास करने के बाद इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा भी किया था। अरमान की बहन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। कुलदीप सिंह ने बताया कि अरमान का जन्मदिन 18 जनवरी को था, लेकिन किसे पता था कि अरमान अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed