फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   stubble burning is not the solution to the problem

मोहाली : पराली को जलाना समस्या का हल नहीं

Wed, 19 Oct 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
stubble burning is not the solution to the problem
मोहाली। कृषि विभाग की ओर से गांव चडियाला में पराली की संभाल को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें विभाग के अधिकारी डॉ. दनिश कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पराली की समस्या का हल आग लगाना नहीं, बल्कि पराली की गांठ बनाना है। डेराबस्सी के अंदर नाचिकेता और वाईसीडी नामक उद्योगों द्वारा फैक्टरी में बिजली की मांग पूरी करने के लिए पराली की गांठ से चलने वाला पावर प्लांट लगाया है। जबकि अकेले नाचिकेता को करीब 4500 टन पराली की जरूरत हर महीने पड़ेगी और इतनी बढ़ी मांग अकेला डेराबस्सी ब्लॉक से पूरी नहीं होगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि पराली की गांठ को बनाने वाले कम कीमत पर खेतों में मिल जाते हैं और जो किसान आगे अनाज की बिजाई करना चाहते हैं, उनको सुपर सीडर इस्तेमाल में फायदा होगा। जबकि आलू की खेती करने वाले किसान के लिए पराली की गांठ बनाना फायदेमंद है। इस शिविर में बीटीएम पुनीत गुप्ता ने महिला किसान को आत्मा स्कीम के अधीन आने वाली मुफ्त ट्रेनिंग के बारे में जागरूक किया और वेटर्नरी अधिकारी द्वारा पशुओं को होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एएसआई मदन लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed