फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike continues: Sanitation workers take out rally and raise slogans against the government

हड़ताल जारी : सफाई कर्मियों ने रैली निकाल सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Strike continues: Sanitation workers take out rally and raise slogans against the government
मोहाली। नगर निगम के सफाई सेवक मजदूर यूनियन की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे नजर आए। सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में समय पर सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने निगम दफ्तर के बाहर रैली भी निकाली। यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि यूनियन की तरफ से दोबारा प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम प्रशासन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक नगर निगम कमिश्नर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि यदि लोकल बॉडी मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस भरोसा नहीं दिया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मोहाली शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed