फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street vendor attacked, case registered against two

Mohali News: रेहड़ी संचालक पर हमला पर हमला, दो पर मामला दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Street vendor attacked, case registered against two
जीरकपुर। नारायणगढ़ की झुग्गी में रहने वाले रेहड़ी चालक बीरबल राम पर दो युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल बीरबल फिलहाल ढकोली सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों मोनी और गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीरबल राम निवासी नारायणगढ़ की झुग्गी में रोजाना रेहड़ी लगाता है। बीरबल ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह करीब 8:40 बजे वह रेहड़ी पर खाना दे रहा था, तभी गांव के ही मोनी और गुरमेल सिंह वहां पहुंचे और रेहड़ी लगाने से मना करने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो दोनों गाली-गलौच करने लगे और उसका पीछा कर रास्ते में घेर लिया। बीरबल के मुताबिक मोनी ने हाथ में पकड़ी कच्ची (धारदार हथियार) से वार किया। बचाव में हाथ आगे करने पर उनकी उंगली पर गहरी चोट आई। इसी दौरान गुरमेल ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मुक्कों व लातों से मारपीट की। हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल जाकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed