फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street lights not on Airforce High Ground Road, people are victims of accidents in darkness

एयरफोर्स हाई ग्राउंड रोड पर नहीं स्ट्रीट लाइट्स, अंधेरे में लोग हो रहे हादसों का शिकार

Mon, 15 Jun 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Street lights not on Airforce High Ground Road, people are victims of accidents in darkness
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे से जाती एयरफोर्स हाई ग्राउंड रोड पर बड़ी-बड़ी कई सोसायटी बस चुकी हैं। यहां बने कई मंजिला सोसायटी के फ्लैटों में हजारों परिवार रह रहे हैं। इसके साथ ही यहां आगे चलकर कई गांव भी बसे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन की ओर से यहां पर स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई हैं। इसलिए यहां अंधेरा रहने से बहुत से लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। इस कारण यहां से आने-जाने वाले लोग भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि शाम होते ही सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है, जिस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान हादसों का शिकार होकर भारी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

यहां रहने वाले लोगों ने नगर काउंसिल से मांग की है जल्द से जल्द यहां स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं, जिससे यहां से गुजरने वाले लोग रात को हादसों का शिकार होने से बचें। मिली जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स हाई ग्राउंड रोड और पभात रोड पर मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट्स के अलावा कई कॉलोनियां बसी हुई हैं। इनमें रहने वाले लोगों की आबादी हजारों की संख्या में है। मल्टी स्टोरीज अपार्टमेंट्स और कालोनियों के अंदर रहने वाले अधिकतर लोग सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत है, जिनको ऑफिस में कार्यों के चलते देर रात अपने घर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जीरकपुर-पटियाला हाईवे से लोग जब एयरफोर्स हाई ग्राउंड और पभात रोड पर पहुंचते हैं तो पूरी सड़क पर अंधेरा छाया रहता है, जिस कारण आए दिन लोगों के वाहन एक-दूसरे के साथ हादसों का शिकार बन रहे हैं। यहां अंधेरे में कई दोपहिया चालक बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो चुकी हैं।
ये कहना है लोगों का :
सड़क पर अंधेरा होने की वजह से लोगों को अंधेरा होते ही आवाजाही के दौरान मुश्किलें आती हैं। इसके साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे जाते हैं। नगर काउंसिल को जल्द से जल्द यहां स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था करनी चाहिए।
-सुखदेव सिंह, निवासी हाई ग्राउंड रोड, जीरकपुर
-अधिकतर लोग अपनी नौकरी करके देरी से घर पहुंचते हैं और हाई ग्राउंड सड़क से आवाजाही करने वाले लोग रोज किसी न किसी टकराकर हादसों का शिकार होते हैं। बीते दिनों एक कार चालक अंधेरा होने की वजह से दूसरी कार की रोशनी से परेशान होकर एक पेड़ से टकराकर जख्मी हो गया था।
-गोबिंद राम, निवासी नाभा साहिब, जीरकपुर
इस रोड पर बसी कई कॉलोनियोें का यह मुख्य रास्ता है, जिस पर अंधेरा होने की वजह से सन्नाटा पसरा रहता है। कई बार कालोनी वासियों के साथ नगर काउंसिल के अधिकारियों से मिलकर यहां स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की, परन्तु उनकी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

-जसविंदर सिंह हुंदल, प्रधान, सुरिन्दरा एनक्लेव
पंजाब सरकार को जनता टैक्स जमा करवाती है, तांकि सरकार उन्हें जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाए। लेकिन यहां रहने वाले लोगों की परेशानी की ओर नगर काउंसिल के अधिकारियों का बिल्कुल ध्यान नहीं है। सड़क पर अंधेरा होने की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं, जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
-टीना, निवासी हाई ग्राउंड रोड, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed