फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stray dogs will be sterilized again, a budget of Rs 33 lakh passed

Mohali News: लावारिस कुत्तों की फिर होगी नसबंदी, 33 लाख रुपये का बजट पास

Sun, 20 Jul 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs will be sterilized again, a budget of Rs 33 lakh passed
जीरकपुर। नगर परिषद क्षेत्र के 720 लावारिस कुत्तों की नसबंदी होने के बाद अब दो हजार कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने 33 लाख रुपये का बजट पास कर दिया है। जिस भी कंपनी को यह टेंडर अलाॅट किया जाएगा, उसको एक साल में यह काम पूरा करना होगा।शहर के लोग लावारिस कुत्तों के आतंक से बहुत परेशान हैं। कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इनके काटने के मामले भी कम होने का नाम नहीं ले रहे। इनकी संख्या पर काबू पाने के लिए नगर परिषद ने इनकी नसबंदी का काम करीब चार माह पहले शुरू करवाया था, लेकिन 720 कुत्तों की नसबंदी करने के बाद एक बार फिर से यह काम बंद हो गया था।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने के लिए वर्ष 2024 में जीरकपुर के पभात क्षेत्र में अस्पताल बनाया गया था। तकनीकी कारणों के चलते उस समय इसको शुरू नहीं किया गया। करीब चार माह पहले 720 कुत्तों की नसबंदी को मंजूरी मिली। इसके बाद नसबंदी का काम शुरू हुआ। पिछले हफ्ते यह काम पूरा हो गया। नगर परिषद के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कावा संस्था ने कुत्तों की नसबंदी पूरी की या नहीं। हालांकि संस्था ने नगर परिषद में इस संबंध में सारी फोटो सहित पूरे दस्तावेज जमा भी करवा दिए हैं।
विज्ञापन

दो हजार कुत्तों की नसबंदी की डिप्टी कमिश्नर से मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने 33 लाख रुपये का बजट पास कर दिया है। अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही तुरंत इसका टेंडर लगाकर काम अलॉट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय दिया जाएगा। -रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed