{"_id":"68264d36ccae92bc00032b33","slug":"stray-dogs-scratched-the-girls-face-badly-her-condition-is-critical-in-pgi-mohali-news-c-71-1-spkl1019-129077-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लावारिस कुत्तों ने बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंचा, पीजीआई में हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लावारिस कुत्तों ने बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंचा, पीजीआई में हालत गंभीर
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ में लावारिस कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यहां आए दिन यह लावारिस कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वीरवार को खूंखार लावारिस कुत्तों ने गली में खेल रही एक तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया और उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। इसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और यहां इसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह बच्ची अपने परिवार के साथ बनूड़ के वार्ड नंबर 12 की गुरु नानक कॉलोनी में रिश्तेदारों के पास हरियाणा से आई थी। जब वह घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी तो खूंखार लावारिस कुत्तों का एक झुंड आया और बच्ची तमन्या पर हमला कर दिया। उसकी चीखें सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए और बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्तों के झुंड से बचाया। लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची के कान और मुंह को बुरी तरह नोंच लिया था। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को उसके परिजन डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। यहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
स्थानीय समाजसेवी मनीष कुमार कटारिया, सरपंच ठेकेदार पप्पी कराली, शैली झ्युरमजारा, डाॅ. भूपिंदर सिंह मनौली सूरत, जगजीत सिंह छड़बड़ और माई बन्नो यूथ क्लब बनूड़ के अध्यक्ष संजीव कुमार टोनी ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों और संरक्षित पशुओं की संख्या काफी अधिक हो गई है। लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे लावारिस कुत्तों और पशुओं के झुंड पर नियंत्रण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को परेशानियों से बचाया जा सके।