{"_id":"6860436b5cac9b7e3b083bc0","slug":"stp-pipeline-collapsed-at-many-places-on-nadda-road-vehicles-got-stuck-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130623-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नाड्डा रोड में कई जगह धंसी एसटीपी की पाइपलाइन, वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नाड्डा रोड में कई जगह धंसी एसटीपी की पाइपलाइन, वाहन फंसे
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में शनिवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने नयागांव इलाके में हो रहे विकास को लेकर अपना दौरा करना था। लोगों के विरोध और पार्षदों की नाराजगी के चलते एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने नयागांव का दौरा रद्द करना पड़ा। विकास को लेकर हो रहे दौरे से पहले ही नगर परिषद ऑफिस के सामने, नाड्डा रोड, सरकारी स्कूल और इलेक्ट्रानिक स्टोर के सामने एसटीपी की पाइपलाइन बैठी गई। कई महीनों से इस रोड पर एसटीपी पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। एसटीपी की पाइपलाइन बैठने की वजह से कई जगह रोड पर लोग वहां फंसे दिखाई दिए। अमर उजाला ने यह मुद्दा बार-बार उठाया लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुली। गनीमत रही अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एसटीपी की पाइपलाइन जगह-जगह धंसने की वजह से नगर परिषद टंकी चौक पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगा जिसकी वजह से लोग परेशान होते दिखाई दिए।
अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं
इससे पहले पिछले महीने सरिया मोड पर एसटीपी की पाइपलाइन की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला बिल्डिंग टेडी हो गई थी उस समय भी बड़ा हादसा होते-होते टला। इस नाड्डा रोड पर जब से एसटीपी की पाइपलाइन डालने का काम शुरू हुआ है तभी से प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है जिसकी वजह से नाडा रोड के व्यापारी परेशान है। बार-बार अपील करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
अधिकारियों के आने की भी कोई सूचना नहीं मिलती
पार्षदों और लोगों ने कहा कि नयागांव एरिया में उच्च अधिकारियों और मंत्रियों के आने की कोई सूचना नहीं दी जाती ताकि कोई आमजन उनसे मिलकर अपनी समस्याएं उनके सामने न रख दे। लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि उन्हें भी अपनी समस्याओं और विचार रखने के लिए उच्च अधिकारियों और मंत्रियों की तरफ से समय दिया जाए।