फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stormwater pipeline proves ineffective; streets turning into ponds during rain

Mohali News: स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन हुई बेअसर बारिश में गलियां बन रहीं तालाब

Mon, 20 Jul 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Stormwater pipeline proves ineffective; streets turning into ponds during rain
जीरकपुर। बलटाना में करोड़ों रुपये खर्च कर बिछाई गई स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बेअसर साबित हो रही है। हर बारिश के बाद कॉलोनी की गलियां पानी से लबालब भर जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। नगर परिषद ने पानी की निकासी के लिए यह पाइपलाइन बिछाई थी। इसका उद्देश्य जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाना था।
विज्ञापन

लेकिन हल्की बारिश में भी गलियों में कई फुट पानी जमा हो जाता है। यह पानी घंटों तक नहीं निकलता, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आती हैं। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन की सफाई और रखरखाव नहीं होता। कुछ स्थानों पर पानी का बहाव भी सही दिशा में नहीं है।
विज्ञापन

गलियों में घंटों पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed