फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stole Air Force uniform, caught consuming drugs while wearing it, accomplice also arrested

Mohali News: वायु सेना की वर्दी चुराई, पहनकर नशा करते पकड़ा, साथी भी गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stole Air Force uniform, caught consuming drugs while wearing it, accomplice also arrested
वदी चोरी कर पहनने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद 
जीरकपुर। बहलाना की एक टेलर शॉप से एयरफोर्स कर्मी की वर्दी चुरा पहनकर नशा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एयरफोर्स की वर्दी पहनकर भबात क्षेत्र में ऑटो में बैठा हुआ था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे भबात क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक खाली मैदान में एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा। एयरफोर्स कर्मचारी की वर्दी पहने इस युवक की हरकतों की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और एयरफोर्स को दी। कुछ ही देर में एयरफोर्स के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एयरफोर्स की वर्दी पहने युवक की पहचान आशियाना कॉम्पलेक्स निवासी सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई। स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और उसके रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने हर एंगल से उसकी तस्वीरें भी लीं और वे उसकी अलग से रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उसकी वर्दी पर लगे बैज की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने इस वर्दी को चुराने में साथ देने वाले जीरकपुर निवासी सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी एयरफोर्स कर्मचारी की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले बताया कि उसे एक कूरियर का बॉक्स मिला था, जिसमें यह वर्दी थी और उसने उसे पहन लिया। हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चंडीगढ़ के बहलाना की एक दर्जी की दुकान से यह वर्दी चोरी की थी। दर्जी को यह वर्दी गुजरात कूरियर करनी थी।


एसएचओ ने बताया कि आरोपी सुखप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 204 (सरकारी कर्मचारी का रूप धारण करना) और धारा 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी की मां घरों में काम करती है और वह पहले भी नशे के मामलों में पकड़ा जा चुका है। कुछ समय पहले उसे बैटरी चोरी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से दराती दिखाकर 30 हजार रुपये लूटने और ऑनलाइन फ्रॉड के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed