{"_id":"619566ff2a8a7200cd743f4e","slug":"stf-constable-dies-after-falling-from-26th-floor-mohali-news-pkl4333310135","type":"story","status":"publish","title_hn":"26वीं मंजिल से गिरने पर एसटीएफ के हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26वीं मंजिल से गिरने पर एसटीएफ के हवलदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड। पंजाब पुलिस में तैनात एक हवलदार की एटीएस टावर की 26वीं मंजिल से अचानक नीचे गिर जाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय शर्मा के रूप में हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हवलदार ने आत्महत्या की है। हालांकि बलौंगी थाने के एसएचओ ने बताया कि अजय शर्मा की अचानक बिल्डिंग से नीचे गिरने के कारण मौत हुई है। पूछताछ में आत्महत्या करने की कोई बात सामने नहीं है। उन्होंने मृतक के भाई अंकुश शर्मा के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। साथ ही विसरे को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक अजय शर्मा एसटीएफ में तैनात था और वह खरड़ में रहता था। पता चला है कि कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी बीच वह एटीएस टावर की 26वीं मंजिल से नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह लहू लुहान हो गया था। सूचना मिलते ही बलौंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसे सीधे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सोसाइटी में लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अंकुश से पूछताछ की तो आत्महत्या करने को मामला सामने नहीं आया है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद