फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Statue of Shaheed Bhagat Singh unveiled, flight to Chicago-Toronto soon

Mohali News: शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, शिकागो-टोरंटो के लिए फ्लाइट जल्द

Thu, 05 Dec 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Statue of Shaheed Bhagat Singh unveiled, flight to Chicago-Toronto soon
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली एयरपोर्ट के बाहर ''''निशान-ए-इंकलाब'''' प्लाजा लोगों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्लाजा में स्थापित की गई 35 फीट ऊंची शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया। सीएम मान ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां से शिकागो और टोरंटों के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू करवाई जाएगी। केंद्र सरकार और विमानन कंपनियों से इस संबंध में बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

समागम के दौरान सीएम मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पांच करोड़ रुपये की लागत से जयपुर से तैयार करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने एयरपोर्ट के नाम का पेच कई समय तक फंसाए रखा। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद केंद्र से बात की गई और एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट रखा गया। इसके बाद आप सरकार ने फैसला लिया था कि एयरपोर्ट के बाहर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगीए जिसे आज लोगों के लिए अर्पण कर दिया गया। मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह देश के नौजवानों के लिए रोल मॉडल हैं और आने वाले पांच सौ साल में भी शहीद भगत सिंह आइकन रहेंगे। 23 साल की उम्र में जो भगत सिंह ने किया है वो सदा याद रहेगा। उन्होंने समागम में मौजूद लोगों को शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद करते हुए उनके द्वारा फांसी के समय लिखे गए शेर भी सुनाए। इस दौरान उनके साथ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक कुलवंत सिंह, सांसद मालविंदर कंग, नरिंदर शेरगिल समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर 28 सितंबर को प्रतिमा का उद्घाटन होना था, लेकिन उस समय सीएम की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण अनावरण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


पचास हजार नौकरी आप सरकार ने दी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के आने के बाद अब तक राज्य में पचास हजार नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। पंजाब में जितनी भी पहली सरकारें रही हैं उनके राज में इतनी नौकरियां नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह कारवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजनीति नहीं, सिर्फ शहीद को किया याद
समागम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजनीतिक बात नहीं की। उन्होंने समागम को संबोधित करने से पहले ही सबसे पहले यही बात बोली कि आज कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे सिर्फ शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed