फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   State government committed to provide good health facilities to the people

Mohali News: राज्य सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध

Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
State government committed to provide good health facilities to the people
लालड़ू। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव बसोली में बन रहे नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत प्रदेश भर में आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदे मोहल्ला क्लीनिक सहित एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं। 26 जनवरी को डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में चार नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इनमें से एक गांव बसोली में खोला जा रहा है। इस मौके पर विधायक रंधावा ने जो यहां पर कमियां मिलीं उनको तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को तय समय में क्लीनिकों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के खुलने से आम लोगों को मामूली इलाज के लिए दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा और उनका इलाज नजदीक के आम आदमी क्लीनिक में ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed