{"_id":"67520ee45a8287b1070d0ad7","slug":"state-and-central-government-accused-of-ignoring-farmers-mohali-news-c-71-1-mli1005-122738-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: राज्य और केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: राज्य और केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन
लालडू। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और मजदूरों ने भाग लिया।
इस मौके पर जसविंदर सिंह टिवाणा ने कहा कि अपनी वाजिब मांगों को लेकर यूनियन के किसान नेता 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार किसानों की बात सुन रही है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डल्लेवाल 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिसकी राज्य व केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने डल्लेवाल के स्वस्थ होने की कामना भी की और कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या हुई तो राज्य और केंद्र सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों और मजदूरों से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को मजबूत करने और समय-समय पर इसमें शामिल होने की भी अपील की। इस मौके पर प्रेम सिंह राणा, सुभाष राणा, टोनी जलालपुर, जसवंत सिंह आलमगीर, मंजीत सिंह दप्पर, हरि सिंह दप्पर आदि मौजूद रहे।