फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SSOC arrested a notorious criminal armed with illegal weapons

Mohali News: एसएसओसी ने अवैध हथियारों से लैस शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
SSOC arrested a notorious criminal armed with illegal weapons
मोहाली। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली की टीम ने अवैध हथियारों से लैस एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार विदेश बैठे व्यक्तियों से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है। एआईजी एसएसओसी के अनुसार उन्हें गोपनीय और विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक युवक हरमीत सिंह उर्फ मीता जो हरियाणा के सफीदों क्षेत्र का मूल निवासी को, मोहाली मटौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फिलहाल मोहाली के फेज-11 में रह रहा था।
विज्ञापन

इनपुट मिली थी कि वह अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसओसी ने 25 नवंबर को थाना एसएसओसी मोहाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1), 25(7) व बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एआईजी ने बताया कि हरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा सुरक्षा खतरा टल गया है। सूचना की पुष्टि होते ही एसएसओसी की टीमों ने ऑपरेशन चलाया और मोहाली के मटौर क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में पुलिस को एक .32 बोर की पिस्तौल, पांच कारतूस और एक काली वरना कार बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इसमें डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। ये मामले पंजाब के बठिंडा, बरनाला और हरियाणा के रोहतक जिलों में दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह मध्य प्रदेश के संपर्कों के माध्यम से अवैध हथियारों की तस्करी में भी सक्रिय रहा है। सबसे अहम खुलासा यह हुआ कि आरोपी की नियमित बातचीत विदेश बैठे बटाला के प्रभजोत सिंह नट उर्फ प्रभ सियालका से होती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने पूछताछ में बताया कि वह कनाडा में बैठे प्रभजोत सिंह नट के संपर्क में लंबे समय से है, जो कथित तौर पर भारत में अपराधियों को आर्थिक सहायता और निर्देश भेजने के नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed