फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sports stadium will be rejuvenated in village Ramgarh Bhuddha, approval of Rs 15 lakh fund

गांव रामगढ़ भुड्ढा में खेल स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 15 लाख रुपये के फंड को मिली मंजूरी

Sun, 18 Jul 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium will be rejuvenated in village Ramgarh Bhuddha, approval of Rs 15 lakh fund
जीरकपुर। नगर परिषद के वार्ड-24 में स्थित गांव रामगढ़ भुड्ढा में लंबे समय से बंद पड़े खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों को अब दोबारा से शुरू करने का फैसला लेते हुए नगर परिषद की ओर से 15 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दी है। पहले चरण में खेल स्टेडियम की चारदीवारी बनाई जाएगी। ये जानकारी नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने गाजीपुर-सनोली में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 2015 में नगर परिषद की तरफ से युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए गांव रामगढ़ भुड्ढा में खेल स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था, जिसके अंदर बास्केट बाल, बैडमिंटन, वॉलीवॉल आदि खेलों के लिए कोट मौजूद रहेंगे। वहीं, इसके अलावा खेल स्टेडियम के अंदर छोटे बच्चों का खास प्रबंध रखते हुए उनके लिए रंग-बिरंगे एवं आधुनिक तकनीक के झूलें और युवाओं के लिए ओपन एयर जिम आदि जैसी सुविधाएं प्रदान करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

फंडों को मंजूरी न मिलने से रुका काम
2015 के अंदर प्रशासन द्वारा खेल स्टेडियम को लेकर शुरुआत फंड तो जरूर मंजूर किया गया, परंतु आगामी कार्यों को लेकर जारी किए जाने वाले फंडों को मंजूरी नहीं दी गई। इसका असर यह हुआ कि खेल स्टेडियम को लेकर साफ करवाई जगह पर अब झाड़ियां उग चुकी हैं। चारदीवारी न होने से लावारिस पशु घूमते रहते हैं। वहीं, अपने क्षेत्र के अंदर खेल स्टेडियम की हालत को देख स्थानीय पार्षद सुरिन्दर सिंह (काला) ने मामले को उच्चाधिकारियों के पास रखते हुए कार्रवाई की मांग की, जिनकी ओर से ध्यान न दिए जाने के बाद मामले को नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के पास पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
गांव रामगढ़ भुड्ढा के अंदर बनने वाले खेल स्टेडियम को लेकर पहले चरण के लिए करीब 15 लाख रुपये के फंड को रिलीज किया है। इसकी मदद से स्टेडियम की चारदीवारी की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्यों को लेकर बैठक के अंदर प्रस्ताव पारित करके बॉस्केटबाल, वालीवॉल, बैडमिंटन आदि सुविधाओं मुहैया करवाई जाएंगी।
-उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed