{"_id":"6a8caf01b9f6efc524010524","slug":"sports-ground-worth-22-lakh-dedicated-to-players-in-bhagomajra-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146276-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भागोमाजरा में 22 लाख रुपये का खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भागोमाजरा में 22 लाख रुपये का खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव भागोमाजरा में 22 लाख रुपये की लागत से तैयार खेल मैदान सोमवार को खिलाड़ियों को समर्पित किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने इसका उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल किटें भी वितरित कीं। इस अवसर पर गांव की पंचायत के सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में खेल सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि मोहाली हलके में भी कई अन्य खेल मैदान तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। भागोमाजरा का यह मैदान गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को भी लाभ देगा। विधायक ने कहा कि खेलों का माहौल युवाओं को नशे से दूर रखेगा और उनकी प्रतिभा निखारेगा। इस मौके पर सरपंच गुरजंट सिंह पुन्निया और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।