फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car of college students collides with Innova, two including one student killed

Mohali News: तेज रफ्तार कॉलेज के छात्रों की कार इनोवा से टकराई, एक स्टूडेंट सहित दो की मौत सेक्टर-78/79 लाइट प्वाइंट पर हुई भिड़ंत, मृतकों में मोहम्मद असलम जम्मू का है निवासी

Sun, 18 Feb 2024 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Speeding car of college students collides with Innova, two including one student killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। शनिवार देर रात सेक्टर-78/79 लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार स्कार्पियों गाड़ी की इनोवा से टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों गाड़ियों से एक-एक युवक की मौत हो गई। हादसे में इनोवा चालक 40 वर्षीय मोहम्मद असलम निवासी जम्मू कश्मीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 21 वर्षीय आर्य शर्मा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मृतक आर्य शर्मा चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज का छात्र था। स्काॅर्पियों में चार युवक सवार थे, जिनमें तीन घायल बताए जा रहे हैं। सोहाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि हादसे के जिम्मेदार स्काॅर्पियों कार चालक स्टूडेंट अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

खाना खाने आए थे मोहाली, लौट रहे थे चंडीगढ़

जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि हादसा रात करीब पौने 1 बजे हुआ। स्काॅर्पियो कार में अर्जुन, आर्य शर्मा व उनके दो साथी सवार थे। चारों युवक 20 से 22 साल के बताए जा रहे हैं और सभी चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के विद्याथी हैं। चारों स्काॅर्पियों कार में लांडरां स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आए थे और इसके बाद घर लौट रहे थे। स्काॅर्पियो अर्जुन चला रहा था, जबकि आर्य शर्मा उसके बगल की सीट पर बैठा था। स्कार्पियो की रफ्तार तेज थी। जब वह सेक्टर-78/79 लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से इनोवा कार चालक आ रहा था। स्काॅर्पियों कार चालक से रफ्तार कंट्रोल नहीं हुई और अनियंत्रित होकर इनोवा से जा टकराई। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियाें की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुलने के बावजूद दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। टक्कर के दौरान इनोवा कार चालक मोहम्मद असलम की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्काॅर्पियों में सवार घायल चारों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां आर्य शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। तीन घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दोनों शव देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि अर्जुन की कार की स्पीड तेज थी, जबकि इनोवा चालक नॉर्मल स्पीड में आ रहा था। अर्जुन की कार की स्पीड तेज होने के कारण ही हादसा हुआ है, जिसके चलते ही पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इनोवा चालक मूलरूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और कार डीलर के तौर पर काम करता है। वह गुजरात से सेकंड हैंड कारें लेकर आता था और उन्हें जम्मू और कश्मीर ले जाकर बेहतर दाम में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed