फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special grant of ten lakh rupees will be given to the villages that beat Corona and get 100% vaccination

कोरोना को मात देने वाले और सौ फीसदी टीकाकरण करवाने वाले गावों को दी जाएगी दस लाख रुपये की विशेष ग्रांट

Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Special grant of ten lakh rupees will be given to the villages that beat Corona and get 100% vaccination
मोहाली। जिले के गांवों में कोरोना को मात देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को गांवों के सरपंचों से सीधे ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को कहा कि उनके सहयोग के बिना इस महामारी को हराया नहीं जा सकता। वहीं, उन्होंने एलान किया है कि जो गांव कोरोना के खिलाफ सौ फीसदी टीकाकरण करवाते हैं, सरकार की ओर से उन्हें दस लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी। जिससे गांवों में विकास कार्य हो पाएंगे। इस ऑनलाइन बैठक में जिले के सरपंच प्रबंधकीय कांप्लेक्स से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े हुए थे। उनके साथ एडीसी राजीव कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। गुप्ता ने कहा कि सरकार पंचायतों के सहयोग से कोरोना को मात देेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचायत की तरफ से कोरोना की पहली लहर के दौरान वायरस को रोकने के लिए ठिकरी पहरे लगाए गए। अब दोबारा पंचायतें मिशन फतेह के तहत पूरी तरह से डट गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से गांवों में चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के बारे में डिप्टी कमिश्नर विकास राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं और यूथ क्लबों को मिशन फतेह के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों में जरूरी दवाइयां, टीकाकरण शिविरों का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। जिसका लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर पंचायत अधिकारी सुखचैन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग्य लोग कोविड वैक्सीन लगवाएं। ताकि इस भयानक बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं। बता दें कि कई आयु वर्ग में तो मोहाली के कई गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed