फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special checkup and awareness camps for pregnant women, necessary tests also conducted

Mohali News: गर्भवतियों के लिए विशेष जांच व जागरूकता कैंप, आवश्यक परीक्षण भी किए

Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Special checkup and awareness camps for pregnant women, necessary tests also conducted
मोहाली। जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर लगाए गए। इस अवसर पर गर्भवतियों की नियमित जांच (एएनसी) के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए और उन्हें सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघल ने बताया कि माताओं और नवजात बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाने में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हर महीने की 9 और 23 तारीख को जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान चार बार एएनसी जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है जिससे किसी भी जटिलता की समय पर पहचान की जा सके। कार्यक्रम के दौरान गर्भवतियों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। अधिकारियों ने सभी जरूरतमंद महिलाओं से अपील की है कि वे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही मुफ्त सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed