फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Some roads will remain closed today due to VVIP movement

Mohali News: वीवीआईपी मूवमेंट के चलते आज कुछ सड़कें बंद रहेंगी

Thu, 07 Mar 2024 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Some roads will remain closed today due to VVIP movement
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह को लेकर वीवीआईपी मूवमेंट के चलते वीरवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर की कुछ सड़कों को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। इनमें दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक, मध्य मार्ग पर ढिल्लों बैरियर से पंजाब यूनिवर्सिटी तक और चंडी पथ पर ग्रेन मार्केट चौक से सेक्टर-27/28 लाइट प्वाइंट तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से शाम 4 से रात 8:30 बजे तक इन मार्ग/सड़क पर जान से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दिए सुझाव
किसी भी प्रकार की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों को अपनाएं और यातायात की भीड़ से बचने के लिए शाम 4 बजे से पहले अपने गंतव्य पर पहुंचें। ट्रैफिक के वास्तविक समय के अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को फाॅलो करें। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक, पैदल पथ और नो पार्किंग एरिया में गाड़ी पार्क न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed