फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Some relief from Corona, only 33 people got corona infected and 111 cured

कोरोना से मिली कुछ राहत, सिर्फ 33 लोग हुए कोरोना संक्रमित और 111 ठीक

Thu, 17 Dec 2020 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Some relief from Corona, only 33 people got corona infected and 111 cured
मोहाली। वीआईपी जिले के लोगों के लिए बुुधवार कोरोना महामारी से बड़ी राहत भरा रहा। कई दिनों बाद कोरोना महामारी से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। वहीं, सिर्फ 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 111 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक सभी लोगों को सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि अभी तक वैक्सीन नहीं आई। ऐसे में घरों से बाहर निकलते समय लोगों को मास्क पहनना होगा और इसके साथ ही भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पिछले काफी समय से कोरोना का संकट गहराया हुआ था, एक ओर जहां रिकवरी रेट लगातार गिर रहा था। वहीं, रोजाना एक दो लोगों की जान जा रही थी। जो कि जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी वाली बाथ थी। कुछ समय पहले सेहत सचिव ने मोहाली में अधिकारियों बैठक की थी, जिसमें बाकी सुविधाओं की सराहना की गई थी और कोरोना से हो रही मौतों को रोकने पर जोर दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने नई रणनीति पर काम किया था। वहीं, बुधवार को जो 34 कोरोना के केस सामने आए हैं। वह सभी मोहाली शहर से जुड़े हुए हैं। जबकि खरड़, कुराली, नयागांव, मुल्लांपुर, लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर, ढकोली और बनूड़ एरिया से एक भी कोरोना का केस नहीं आया। वहीं, अब तक जिले में कोरोना के कुल 17203 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 14858 लोग तंदुरुस्त हुए हैैैं। जबकि 318 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और अभी 2027 केस सक्रिय रह गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। वहीं, किसी भी तरह की मेडिकल सहायता के लिए ट्रोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed