फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Society residents protested against the builder for not getting facilities

Mohali News: सोसाइटी निवासियों ने सुविधाएं ना मिलने पर बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Society residents protested against the builder for not getting facilities
ढकोली। ढकोली क्षेत्र में पड़ती ओपरा गार्डन नामक सोसाइटी के लोगों ने रविवार को सुविधाएं ना मिलने के कारण काली पट्टी बांधकर बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने सुबह 11 बजे धरना शुरू कर बैनर लेकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान रोष प्रदर्शन कर रहे अशोक सक्सेना, अश्वनी, अनिता गोयल, सुनीता राजपूत, गीतू शर्मा, निर्मल कुमार, सुषमा, रीना, कमलेश कुमार, सुरिंदर सिंह, मनु गोयल, नीरज शर्मा व अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया की यह सोसायटी पिछले 15 वर्षों से बन रही है और अब तक पूरी नहीं हुई है। जिस कारण उन्हें बेसिक सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनकी सोसाइटी में पहले 1500 रुपये मेंटेनेंस रखा था जिसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया। लेकिन उसके बाद खुद से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया। जब हम इसका जवाब मांगते हैं तो हमें धमकाया जाता है और बोला जाता है कि यह तो देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


जबकि बिल्डर के पास न तो ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट है और ना ही कंप्लिशन सर्टिफिकेट। यदि नियमों की बात करें तो अगर बिल्डर के पास उक्त दोनों सर्टिफिकेट नहीं है तो वह लोगों से मेंटेनेंस मांगने का हकदार भी नहीं है। मांग की कि बिल्डर अपने वादे पर खरा उतरे और उन्हें सारी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई बढ़ रही है तो मेंटेनेंस के पैसे भी बढेंगे

सोसाइटी वासी मंथली मेंटेनेंस चार्ज पे नहीं कर रहे हैं। जब हम थोड़ी सख्ती करते हैं तो वह प्रदर्शन करने लगते हैं। असल में लोग मेंटेनेंस नहीं देना चाहते जबकि मेंटेनेंस का एक करोड़ रुपये पेंडिंग हो गया है। आज से 12 वर्ष पहले 1500 रुपये था, समय के साथ महंगाई बढ़ रही है तो मेंटेनेंस के पैसे भी बढ़ने ही है।-अजयवीर सहगल, बिल्डर ओपरा गार्डन सोसायटी ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed