फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Snatchers snatched away woman's mobile phone

Mohali News: महिला का मोबाइल छीनकर ले गए झपटमार

Sun, 21 Jul 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Snatchers snatched away woman's mobile phone
मोहाली। शहर में झपटमारों में अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। हालात यह है कि दिनदहाड़े ही झपटमार छीनाझपटी का वारदातों को अंंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला दाऊ साहिब कॉलोनी में सामने आया है। यहां काम पर जा रही एक महिला का मोबाइल छीनकर झपटमार फरार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब रूबी नाम की यह महिला दाऊ साहिब में एक घर से काम करने के बाद दूसरी जगह पर काम करने जा रही थी। लगातार झपटमार महिला के पीछे लगा था। जैसे ही उसको मौका मिला तो उसने महिला के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भाग गया। हालांकि यह महिला उसके पीछे शोर मचाती हुई भागी तो पर स्नेचर वहां से भाग चुका था। इस बीच महिला का शोर सुनने के बाद वहां से गुजर रहे दो राहगीरों ने अपनी एक्टिवा से झपटमार का पीछा भी किया लेकिन वो झपटमार को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। यह मामला एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरा में भी रिकाॅर्ड हुआ है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। एरिया के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में झपटमार एक्टिवा पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन एक्टिवा का नंबर नहीं पढ़ा जा रहा है। इस झपटमार ने एक्टिवा का नंबर छिपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed