फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smugglers were granted bail by preparing fake land documents, court confiscated the land when smugglers were absent

Mohali News: जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर करवाई तस्करों की जमानत, तस्करों के गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने जब्त की जमीन

Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Smugglers were granted bail by preparing fake land documents, court confiscated the land when smugglers were absent
मोहाली। अकाली नेता के दो भाइयों की जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर तस्करी में बंद आरोपियों की जमानत करवाने का मामला सामने आया है। अकाली नेता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जमानत पर रिहा होने के बाद तस्कर लगातार गैर हाजिर रहे। इसके बाद कोर्ट ने जमीन जब्त कर ली।
विज्ञापन

अकाली दल के हलका इंचार्ज परविंदर सिंह सोहाना के दो भाइयों की जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर आरोपियों ने तस्करों की जमानत करवा ली है। सोहाना ने बताया कि यह खुलासा तब हुआ तब उन्होंने अपने भाई मनमोहन सिंह और दविंदर सिंह के जमीन की लिमिट बनाने के लिए फर्द निकलवाई। इसके बाद उनको पता चला कि मोहाली की कोर्ट ने उनकी जमीन जब्त कर ली है। इसके बाद वह तुरंत कोर्ट पहुंचे और उक्त जमीन पर जमानत करवाने वालों का रिकार्ड निकलवाय। सामने आया कि आरोपियों ने उनके नाम पर जाली पहचान पत्र बनाकर एडीशनल सेशन जज की अदालत में लगाकर और उनके नाम की जमीन की फर्द अदालत में लाकर नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई पगड़ी धारी हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने जमानत दी है वह पगड़ीधारी नहीं हैं। उनकी कोर्ट में जमानत के दौरान फोटो भी लगी हुई है। सोहाना ने बताया कि जो जाली जमानतें दी गई हैं, वह देव किशन और बान सिंह निवासी यूपी की थी। उनको लालड़ू पुलिस ने 4 मई 2024 को एक किलो अफीम के साथ काबू किया था। जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आकर लगातार गैर हाजिर रहने पर एडीशनल सेशन जज ने जमीन जब्त कर ली। इस मामले में कोर्ट से सभी दस्तावेज प्राप्त करके एसएसपी मोहाली को शिकायत दी गई है। जांच करते हुए सोहाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीएसपी हरसिमरन बल ने बताया कि पुलिस उक्त आरोपियों का ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed