फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggler arrested with 35 bottles of liquor

Mohali News: तस्कर 35 बोतल शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 35 bottles of liquor
मोहाली। आईटी सिटी थाना पुलिस ने एक तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आईटी पुलिस और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने साझे तौर पर घर पर छापा मारा और आरोपी के घर से 35 बोतल शराब बरामद की। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव अलिपुर जिला मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना आईटी सिटी ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला आबकारी विभाग के जीरकपुर सर्कल के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। आईटी सिटी थाना पुलिस व आबकारी विभाग के सर्कल इंचार्ज जीरकपुर में मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी राजेश कुमार शराब तस्करी करता है। उसने अपने घर में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत उसके घर पर छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस को 11 बोतल रम की बरामद हुई। यह शराब हरियाणा सीएसडी कैंटीन की थी। बेड के पिछली तरफ पुलिस को 24 बोतल चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब मिली। पुलिस ने शराब अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed