{"_id":"63b5e5461460c3778f6433ca","slug":"slow-progress-in-liver-institute-general-opd-will-start-soon-mohali-news-pkl4734053173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में धीमी गति से चल रहा काम, जल्द जनरल ओपीडी होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में धीमी गति से चल रहा काम, जल्द जनरल ओपीडी होगी शुरू
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 में शुरू होने जा रहे लिवर एंड बिलियरी साइंस इंस्टीट्यूट को पूरी तरह बनने में अभी भी समय लग सकता है। अक्तूबर महीने से यहां ओपीडी शुरू की जाने की बात की जा रही थी। वहीं अभी तक यहां पानी और बिजली का ही प्रबंध हो पाया है। इसके अलावा लिवर के मरीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का आना अभी बाकी है। इस समय लिवर इंस्टीट्यूट की ओपीडी मोहाली के मेडिकल कॉलेज में चलाई जा रही है। वहीं गंभीर मरीजों को पीजीआई रैफर किया जा रहा है।
बता दें कि अगस्त 2022 में फेज-3बी2 के 8 एकड़ में बने प्राइमरी हेल्थ सेंटर की बिल्डिंग को लिवर एंड बिलियरी साइंस इंस्टीट्यूट में बदलने की घोषणा हुई थी। इसके चलते यहां अक्तूबर तक ओपीडी शुरू करने की बात भी पंजाब सरकार द्वारा की जा रही थी, लेकिन साल के अंत तक भी यहां बिजली-पानी की सुविधा न हो पाने के कारण शुरू नहीं किया गया। लिवर इंस्टीट्यूट में 50 बेड की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही सेंटर के शुरू होने के बाद पंजाब के हर एक शहरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मरीजों को सेवाएं मुहैया करवाएगा लेकिन अभी भी सेंटर का काम पूरा नहीं हुआ है। दिसंबर के अंत तक यहां बिजली-पानी का काम पूरा हुआ है। इसके साथ ही कमरों में लगने वाले बोर्ड, टेबल, कुर्सी, इमरजेंसी वार्ड और जनरल वार्ड को लेकर भी कोई तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसे में सेंटर को शुरू कर पाने में देरी हो रही है।
नए डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर नहीं मिली अनुमति
पंजाब के पहले लिवर एंड बिलियरी साइंस इंस्टीट्यूट के लिए अभी डायरेक्टर ऑफ पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर की ही नियुक्ति हो पाई है। इसके साथ ही भारत के अलग-अलग हिस्सों से बेहतरीन फैकल्टी की नियुक्ति के संबंध में अभी पंजाब सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसके चलते इंस्टीट्यूट को शुरू होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
कोट
फेज-3बी2 की बिल्डिंग में पंजाब का पहला लिवर संस्थान बनाया गया है। कुछ कारणों से काम में देरी हो रही है। वहीं अगर डॉक्टरों की नियुक्ति की बात की जाए तो जब तक सरकार इस आदेश को लिखित तौर पर नहीं सौंपेगी तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है। नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी होने के बाद ही इश्तहार दिया जाएगा। फिलहाल लिवर इंस्टीट्यूट की ओपीडी मोहाली मेडिकल कॉलेज में हर बुधवार चलाई जा रही है। वहां हमारी तीन डॉक्टरों की टीम बैठती है। अभी हमारे पास कोई गंभीर मरीज नहीं आया है। वहीं जैसे ही इमारत में सारा सामान पहुंच जाएगा, उसके बाद यहां ओपीडी शुरू हो जाएगी। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर ऑफ पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर