फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Slater House, people meet Commisioner in mohali

स्लाटर हाउस के विरोध में उतरे लोग, डीसी और निगम कमिश्नर से मुलाकात की

Thu, 07 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 Slater House,  people meet Commisioner in mohali
स्लाटर हाउस का विरोध - फोटो : अमर उजाला
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोशाला में बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस का मामला गरमा गया है। इलाके के लोग और धार्मिक संस्थाएं इसके विरोध में आ गई हैं। इसी बीच बुधवार को कई संस्थाओं के नेता गो ग्रास सेवा समिति के बैनर तले इकट्ठे हुए। साथ ही डीसी और निगम कमिश्नर से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान एक मांग पत्र उन्हें सौंपा। साथ ही मांग की है कि उक्त जगह पर स्लॉटर हाउस न बनाया जाए। इस मौके समिति के सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से नगर निगम के स्टोर में गोशाला के पास स्लॉटर हाउस बनाया जा रहा है। जो बिल्कुल गलत है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। लोगों का कहना है कि नगर निगम के स्टोर के साथ ही गोशाला बनी हुई है, जिसका रास्ता स्टोर से होकर जाता है।
विज्ञापन


गोशाला में बड़ी संख्या में गोसेवक और भक्त सुबह-शाम आते जाते हैं। ऐसे में अगर स्लॉटर हाउस खोला जाता है तो लोगों में रोष पैदा होगा। उन्होंने साफ किया है कि अगर यह फैसला जल्द नहीं बदला गया तो संघर्ष और तेज होगा। संघर्ष में बीजेपी पार्षद अशोक झा व अरुण शर्मा, युवा ब्राह्मण सभा, ऑल इंडिया हिंदू स्टूडेंट्स फेडरेशन, अग्रवाल सेवा समिति समेत काफी संख्या में गोसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed