फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six year old girl's body buried again after post mortem

Mohali News: छह साल की बच्ची का पोस्टमार्टम के बाद फिर दफनाया शव

Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Six year old girl's body buried again after post mortem
नयागांव। दो फरवरी को लापता लड़की का शव उसी दिन पड़ोस के मकान की पानी की टंकी से मिला था। इस मामले में परिजनों की ओर से बच्ची की हत्या की आशंका जताने पर कब्र से शव को निकालकर सात फरवरी को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद फिर से दफनाया गया है। इससे पहले छह फरवरी को एसडीएम की ओर से टीम गठित कर शव को सेक्टर-25 के श्मशान घाट से निकाला गया था। बाद में शव को खरड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने फॉरेंसिक टीम के सामने पोस्टमार्टम करना था, लेकिन वहां फॉरेंसिक टीम न होने के कारण फेज-6 ले जाया गया। जहां इस प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी हुई।दरअसल दो फरवरी को छह साल की बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। इसके चंद घंटों बाद ही परिजनों को गली में ही बन रहे नए मकान की पानी की टंकी में बच्ची के शव की खबर मिली थी। यहां से शव निकालकर जीएमएसएच सेक्टर-16, चंडीगढ़ ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के बच्ची को शनिवार सेक्टर-25 के श्मशान घाट में दफना दिया था। बाद में परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जांच के लिए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed