फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six cadets graduated from the NDA, 62 are on their way to defense careers

Mohali News: छह कैडेट एनडीए से पास, 62 डिफेंस करियर की राह पर

Mon, 01 Dec 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six cadets graduated from the NDA, 62 are on their way to defense careers
मोहाली। सेक्टर-77 के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेटों ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला, पुणे से सफलतापूर्वक स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने किया। यह पल भारतीय सशस्त्र बलों में अपने करियर की शुरुआत कर रहे कैडेटों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
विज्ञापन

तीन वर्षों की कठिन प्रशिक्षण अवधि पूरी करने वाले कैडेटों में गुरकरन सिंह (मोहाली), हरमनवीर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), अर्जुन सिंह तूर (लुधियाना), रिदम महाजन (पठानकोट), अक्षांश अग्रवाल (श्री फतेहगढ़ साहिब) और गुरजोत सिंह (संगरूर) शामिल हैं। अब ये कैडेट विभिन्न सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करेंगे, जिसके बाद उन्हें कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने इसी संस्थान में प्रशिक्षण जारी रखा।
विज्ञापन


पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा अधिकारी पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि 15 कैडेट दिसंबर 2025 में शुरू होने वाले एनडीए और अन्य सैन्य प्रशिक्षण कोर्सों के लिए कॉल-अप लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि 47 कैडेट जल्द ही सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू देंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान में नए कोर्स के लिए आवेदन 15 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed